शिवपुरी। फिजीकल थाना क्षेत्र के बाबू क्वार्टर शिवपुरी में रहने वाले किशोरी शरण पुत्र स्व. हरीचरण पाराशर के घर पर 29 अप्रैल की रात्रि में अज्ञात चोरों ने धाबा बोल दिया और घर का ताला तोड़कर घर में रखा 65 हजार रुपए का सामान चोरी कर ले गए। फरियादी की रिपोर्ट पर से पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ चोरी का प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।





Be First to Comment