Turn off for: Hindi
4 मई को राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जी की भोपाल बैठक में पहुंचेंगे शिवपुरी जिले के अपेक्षित कार्यकर्ता
शिवपुरी- प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार 14 मई को पंचायत चलो अभियान के अंतर्गत पंचायत प्रवास कार्यक्रम में जिले की 600 पंचायतों में एक साथ भाजपा की रीति-नीति से अवगत कराने एवं हितग्राहियों के सम्मान कार्यक्रम की रूपरेखा को लेकर भाजपा की जिला बैठक होटल सुखसागर में आहूत की गई बैठक में संभागीय संगठन मंत्री श्री शैलेंद्र बरुआ, प्रभारी मंत्री श्री रुस्तम सिंह, राज्य मंत्री श्री राजू बाथम, विधायक प्रहलाद भारती के आतिथ्य एवं भाजपा जिला अध्यक्ष श्री सुशील रघुवंशी की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए संभागीय संगठन मंत्री शैलेंद्र बरुआ ने कहा कि आगामी 14 मई को मध्य प्रदेश की सभी 23000 पंचायतों में पंचायत प्रवास कार्यक्रम होंगे इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने नेतृत्व क्षमता को निखारने का अवसर संगठन ने प्रदान किया है पंचायत स्तर पर होने वाले कार्यक्रम में युवा मोर्चा अपनी सुपर 11 टीम के कार्यकर्ताओं की सूची बनाएं जो कार्यक्रम के पूर्व में कार्यक्रम में आमंत्रित करने के लिए पंचायतमें घर घर पीले चावल बांटे कार्यकर्ताओं के घर पर झंडे लगाइए और कार्यक्रम के दिन कार्यकर्ता उत्सवी माहौल में ढोल बाजे जुलूस के साथ साथ संबंधित पंचायत में पहुंच कर सरकार की जन हितेषी योजनाओं की जानकारी और मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना में लाभान्वित का सम्मान व युवा मोर्चा के सुपर 11 टीम का भी सम्मान करें, कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्र के वरिष्ठ व्यक्ति के द्वारा झंडा वंदन करावे तत्पश्चात मुख्यमंत्री जी के पत्र का वाचन करें।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील रघुवंशी ने ग्राम स्वराज अभियान में भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा सभी मंडलों में अपनी सहभागिता के साथ कार्यक्रम संपन्न कराएं उसका व्रत रखा तथा सभी मंडल अध्यक्षों से अपेक्षा की प्रत्येक पंचायत पर जाने वाले प्रवासी कार्यकर्ताओं की सूची तैयार कर पंचायत के प्रभारी की नियुक्ति सुनिश्चित करें तथा आगामी 8 मई को प्रत्येक मंडल में मंडल बैठक भी आयोजित करना है तथा 4 मई को राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह जी के प्रदेश प्रवास पर भोपाल आएंगे जिसमें अपेक्षित संगठन पदाधिकारी ,जनप्रतिनिधि आवश्यक रूप से अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं तथा 10 मई को प्रदेश अध्यक्ष श्री राकेश सिंह जी संभागीय प्रवास पर ग्वालियर बैठक लेने पधार रहे हैं जिसमें अपेक्षित पदाधिकारी आवश्यक रुप से बैठक में पहुंचे।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री रुस्तम सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश भाजपा की शिवराज सरकार अभूतपूर्व कार्य कर रही है किसान पुत्र मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की संवेदनशीलता है कि भारत क्या विश्व में
भी किसी ने पिछले साल बेचे गए गेहूं का बोनस अगली साल नहीं दिया जबकि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी ने इस वर्ष बोनस किसान को दे रहे हैं कृषि को लाभ का धंधा बनाने के लिए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री व भाजपा सरकार प्रतिवद्ध है यह भाजपा के कार्यकर्ताओं के परिश्रम की पराकाष्ठा है कि हम आज पंचायत से लेकर संसद तक भारतीय जनता पार्टी की सरकार प्रतिनिधित्व कर रही है कार्यकर्ता सीना चौड़ा कर शासन की योजनाओं को लेकर जनता के बीच जाएं।
बैठक का संचालन कोषाध्यक्ष रामेश्वर बिंदल व आभार कार्यालय मंत्री देवेंद्र श्रीवास्तव ने व्यक्त किया।
इस बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य धैर्यबर्धन शर्मा ,सुरेंद्र शर्मा ,भैया साहब लोधी, प्रीतम लोधी, अजीत जैन, पूर्व विधायक रमेश खटीक, माखनलाल राठौर ,देवेंद्र जैन, लोकपाल लोधी, रामस्वरूप रिझारी ,अनुराग अस्थाना, अशोक बाबा, बृजेंद्र सिंह तोमर ,राजकुमार खटीक, रामगोपाल चौधरी, डॉ राकेश राठौर, अमित भार्गव, डॉक्टर शैलेंद्र गुप्ता, मंजुला जैन ,लक्ष्मी जाटव, बीनू शर्मा ,अजय जुनेजा, कपिल जैन, मनीष अग्रवाल, सोनू विरथरे,मुकेश चौहान,डॉक्टर महेश आदिवासी, धनपाल यादव, नरेंद्र आर्य, केरण सिंह लोधी, भानु दुबे ,दिनेष रावत, राधेश्याम बंसल, विपिन खेमरिया, हेमपाल दांगी, हरनारायण कुशवाह, रामबाबू मंगल, महेश धाकड़, हरवीर सिंह चौहान, बंटी सिकरवार, हरवीर सिंह सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित हुए।





Be First to Comment