Press "Enter" to skip to content

खेल-खेल में मासूम खा गए जहरीला फल, 6 की बिगड़ी हालत, अस्पतलाम में चल रहा इलाज | Badarwas News

बदरवास। बदरवास थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम चितारा के बसंतपुरा में सोमवार की शाम बाड़ेे में खेल रहे बच्चों ने पेड़ पर लगा फल तोड़कर खा लिया। फल जहरीला था जिसे खाने से बच्चों की हालत बिगड़ गई। जब परिजनोें ने बच्चों की हालत गंभीर देखी तोे उन्हेें अस्पताल में इलाज के लिए लेकर आए जहां उनका उपचार किया जा रहा है। 
मिली जानकारी के अनुसार बसंतपुरा गांव में सोमवार की शाम रवि प्रजापति 10 वर्ष, सुरेश प्रजापति 10 वर्ष, कान्हा 6 वर्श, रोहित 6 वर्ष, रोेशनी 4 साल अपने घर के बने बाड़े में खेल रहे थे। खेतले समय बाड़ेे में लगेे एक जहरीले पेड़ के फल तोड़कर बच्चों ने खा लिया। फल खाते ही बच्चों की हालत बिगड़ने लगी और वह उल्टी करने लगे। जब परिजनों ने बच्चों की हालत देखी और जानकारी ली तो उन्होंने पेड़ से फल खाए जाने की बात कही। तुरंत परिजन सभी बच्चों को लुकवासा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए लेकिन हालत गंभीर होने पर उन्हें अस्पताल रैफर कर दिया। अस्पताल में बच्चोें का डॉक्टरों द्वारा उपचार किया जा रहा है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!