Press "Enter" to skip to content

जुआ खेलते हुए 6 आरोपियों को दबोचकर 5135 रू की नगदी की जप्त | Kolaras News

शिवपुरी। थाना प्रभारी कोलारस निरी. सतीश सिंह चैहान को सूचना मिली कि भूतउ मोहल्ला कोलारस में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं सूचना पर से थाना प्रभारी कोलारस द्वारा पुलिस टीम को वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में मुखबिर के बताए स्थान पर रवाना किया, वहां पहुंचकर पाया कि भूतउ मोहल्ला में इमराऩ के घर के बाहर कुछ लोग हार-जीत का दाव लगाकर जुआ खेलते दिखे जिन्हें पुलिस टीम की मदद से चारों तरफ से घेराबंदी करके पकड़कर नाम पता पूछा तो उन्होंने अपने नाम दीपक कुशवाह, शाहरूख खान, अनिल कुशवाह, इमरान खान, आजाद खान, जग्गा खान निवासीगण कोलारस का होना बताया, जिनके कब्जे से 5135 रुपए की नगदी एवं एक ताश की गड्डी विधिवत जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!