Press "Enter" to skip to content

बड़ी खबर-6 माह के मासूम की छाती पर गन अड़ाकर परिवार के साथ बदमाशों ने की लूट

शिवपुरी। जिले के अमोला थाना अंतर्गत ग्राम टपरियन में रविवार-सोमवार की दरम्यानी रात 6 हथियारबंद बदमाशों ने प्रकाश पाल के घर में घुसकर मासूम बच्चे सहित परिवार को गन प्वाइंट पर लेकर लूट की घटना को अंजाम दियां डेढ़ घंटे तक घर में रहे बदमाशों को जब महिला ने अलमारी की चाबी देने से मना किया तो एक डकैत ने 6 माह के मासूम की छाती पर बंदूक लगा दी। बच्चे की जान जाती देख मां ने तत्काल चाबी फेंक दी। चोर नकदी व जेवर समेट कर सुबह 430 बजे भाग गए। सुबह 5 बजे पीडि़त परिवार अमोला थाने पहुंचा, तब करैरा एसडीओपी बीपी तिवारी, अमोला थाना प्रभारी गोपाल चौबे सहित पुलिस बल पहुंचा और घटना स्थल की जांच पड़ताल की।
मकान मालिक प्रकाश पाल ने बताया कि रविवार की रात लगभग 3 बजे जब वह छत पर अपने परिवार सहित सो रहा था तो दो बंदूकधारी आए और बंदूक का भय दिखाकर सारे परिवार के सदस्यों को जगाया। इसके बाद बदमाशों ने सभी को लाइन में खड़ा कर दिया और घर के अंदर ले गए और सभी को एक कमरे में बंद कर दिया। पाल के अनुसार बदमाश संख्या में छह थे जिनमें से चार के पास हथियार थे। बदमाश घर से 14 हजार नकद व सोने-चांदी सति करीब 50 हजार की लूट कर ले गए। 
प्रकाश की पत्नी सुगना पाल ने बताया कि उसकी गोद में 6 माह का बेेटा है। बदमाशों ने जब अलमारी की चाबी मांगी तो सुगना ने देने से मना कर दिया। यह सुनते ही एक बदमाश ने मासूम बच्चे को गोद से छीनते हुए उस पर बंदूक अड़ा दी और कहा कि चाबी नहीं दी तो हम गोली मार देंगे। जिस पर सुगना पाल ने चाबी फेंक दी। जिसे उठाकर बदमाशों ने अलमारी से लेकर घर में रखे बक्शों व गेहूं के ड्रमों में छुपाकर रखे जेवर आदि निकाल लिए। 

इनका कहना है

जिनके घर लूट की वारदात हुई है उन्होंने पहले चार बदमाश ही बताए, अब छह हो गए है तो उसकी जांच कर लेंगे। हथयार की नोंक पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है। मामला दर्ज करके बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

गोपाल चौबे, थाना प्रभारी अमोला
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!