शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत पोलोग्राउंड के सामने दूध डेयरी की गुमटी में शनिवार की रात एक युवक ने तोडफ़ोड़ कर दी और दुकान में रखा लगभग 5 हजार का सामान लूटकर ले गए। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी हैं।
रामकुमार पुत्र हीराचंद्र राजपूत निवासी नबाव साहब रोड बजरंग कॉलोनी ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वे पोलोग्राउंड के पास गुमटी में दूध का व्यवसाय करते हैं शनिवार की रात एक व्यक्ति आया और गाली-गलौंज करते हुए तोडफ़ोड़ कर दी और गुमटी में रखा बिस्कुट का पैकेट, घी, दूध की बोतल, मक्खन टिक्की पैकेट लूटकर ले गए। युवक कौन था इसका दुकानदार को पता नहीं चल सका।







Be First to Comment