Press "Enter" to skip to content

सांसद सिंधिया का तीन दिवसीय दौरा 5 से

Image result for सांसद सिंधिया
कोलारस। क्षेत्रीय
सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया कल 5 सितम्बर मंगलवार को कोलारस आयेगे दोपहर 2
बजे कांग्रेस कार्यालय के पीछे कल्याण जी गार्डन में बूथ कार्यकर्ताओ की
बैठक लेंगे उक्त जानकारी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सौहन गौड के हवाले से
ब्लॉक कांग्रेस प्रवक्ता दीपक बत्स ने देते हुये बताया कि 5 सितम्बर को
कोलारस में सेक्टर कार्यकर्ताओ की बैठक होगी जिसमें कोलारस भडौता, सेसई,
डेहरवारा,राई के पोलिंग बूथ के कार्यकर्ताओ से सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिय
रूवारू होंंगे। इसके उपरांत सायं 4 बजे लुकवासा में शोक संवेदना, उपरांत
4:30 बजे बदरवास पहुंचकर बदरवास ब्लॉक के पोलिंग कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर
कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद स्थापित करेंगे। उपरांत सायं 7 बजे बहगवां
पहुंचकर बिनेका से वहगवां प्रधानमंत्री ग्राम सड़क का लोकार्पण करेंगे।
सांसद श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया दौरे के क्रम में 06 सितम्बर बुधवार
को उपरांत बदरवास ब्लॉक के कुण्डाई में सायं 5 बजे एजवारा-कुण्डाई रोड का
लोकार्पण उपरांत कोलारस आकर सायं 6:30 बजे ब्राम्हण एकता सम्मेलन में शामिल
होंगे। सांसद श्री सिंधिया 07 सितम्बर गुरूवार को  उपरांत अपरान्ह 11:30
बजे तेंदुआ पहुंचकर सरपंच हरीशंक धाकड के निवास पर पहुंच कर शोक संवेदना
व्यक्त करेंगे बीते माह इनके चाचा का निधन हो गया था इसके उपरांत 11:45 पर
खरई पहुंचकर खरई  के बूथ कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगे खरई में खरई, राजगढ,
कार्या के पोलिंग बूथ कार्यकर्ताओ से मिलेगे और बैठक लेंगे। दस दौरान
क्षेत्रीय संासद द्वारा क्षेत्र को अनेक सौगाते दी जायेगी। अनेक सडको का
भूमि पूजन होगा क्षेत्रीय सांसद सिंधिया का कांग्रेस जनो द्वारा जगह जगह
स्वागत किया जायेगा। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने समस्त कार्यकर्ताओ सभी
कांग्रेस के संगठनो जिनमें सेवा दल कांग्रेस, महिला कांग्रेस युवक
कांग्रेस, एनएसयूआई सहित  पार्टी के समस्त सरपंचगणो, जनपद सदस्यो से भब्य
स्वागत की अपील की है। अपील करने बालो में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सौहन
गौड, विधायक रामसिंह यादव, नगर परिषद अध्यक्ष रविन्द्र शिवहरे, पूर्व मण्डी
उपाध्यक्ष सीताराम रावत, जनपद सदस्य धर्मेन्द्र रावत, प्रदेश कांग्रेस
सदस्य भरत सिंह चौहान, विधायक प्रतिनिधि ओपी भार्गव, प्रहलाद यादव,
एनएसयूआई अध्यक्ष रूद्राक्ष गौड, ब्लॉक कांग्रेस प्रवक्ता दीपक बत्स, छोटा
खैमरिया शामिल है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!