Press "Enter" to skip to content

अभिनव सक्सेना का हुआ यूपीएससी में चयन, रैंक 522 

तन्यम वशिष्ठ के अलावा शिवपुरी निवासी अभिनव सक्सैना का भी सिविल सेवा परीक्षा 2017 में घोषित परिणाम के आधार पर चयन हुआ है। अभिनव सिंचाई विभाग के एसडीओ अवधेश सक्सेना और व्याख्यता श्रीमति अर्चना सक्सेना के सुपुत्र हैं। उन्हें परीक्षा में 522वीं रैंक प्राप्त हुई है। अखिल भारतीय स्तर की 1058 पोस्ट के लिए आयोजित इस परीक्षा के माध्यम से केंद्रीय सेवा के लिए अपना स्थान सुनिश्चित कर लिया है। अभिनव ने डॉ. एमजीआर यूनिवर्सिटी चेन्नई से बीटैक कम्प्यूटर सांइस की परीक्षा 96 प्रतिशत अंंकों से प्राप्त करने पर पूर्व राष्ट्रपति डॉ. अब्दुल कलाम के हाथों से मैडल ट्रॉफी और रैंक सर्टिफिकेट प्राप्त किया। उन्होंने एमबीए की उपाधि प्रथम रैंक के साथ उत्तीर्ण कर मैडल प्राप्त किया है। यूथ एलाइंस के चेंज मेकर एवं जन जाग्रति यात्रा में भारत भ्रमण करने वाले अपनी एचसीएल कंपनी की सेवा में बेस्ट एम्प्लॉइ का अवार्ड हासिल किया है। अभिनव ने अपनी सफलता का श्रेय ईश्वर की कृपा और अपने माता पिता तथा गुरूजनों के मार्गदर्शन और आशीर्वाद को दिया है। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!