Press "Enter" to skip to content

पुलिस अधीक्षक कार्यालय में हुई जनसुनवाई, 52 आवेदक लेकर पहुंचे शिकायत

शिवपुरी- पुुलिस अधीक्षक कार्यालय में आज दिनांक 17.07.18 को जनसुनवाई मे पुुलिस अधीक्षक राजेश हिंगणकर के समक्ष  52 आवेदकों के द्वारा शिकयत कर आवेदन दिए गए जिसमें अधिकांशत: जमीन से संबंधित, झगड़े से संबंधित परिवार परामर्श केंन्द्र से संबंधित, दहेज से संबंधित शिकायतें की गई, जिनके निराकरण हेतू पुलिस अधीक्षक द्वारा संबंधित थाना प्रभारी एवं महिला परामर्श केंन्द्र के लिए निर्देशित किया गया। 

पुलिस अधीक्षक कार्यालय आकर जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक राजेश हिंगणकर के समक्ष थाना पिछोर से आइ्र्र मनीषा लोधी ने बताया कि मेरे ससुराल वाले आये दिन मुझे परेशान करते रहते हैं व थाना पिछोर में आवेदन देने पर कोई कार्यवाही नहीं की जाती है जिस पर पुलिस अधीक्षक द्वारा दोंनों पक्षों को बुलाकर महिला प्रकोष्ठ में काउंसलिंग कराने के लिए कहा गया। इसी क्रम में थाना खनियांधाना की राधाबाई द्वारा पुलिस अधीक्षक को बताया गया कि मेरा पति धर्मेंन्द्र एवं सास, ससुर दहेज की मांग करते है व आये दिन परेशान करते रहते हैं पर कार्यवाही की जावे जिस पर पुलिस अधीक्षक द्वारा एसडीओपी  करैरा बी.पी.तिवारी को जांच कर रिपोर्ट देने के लिए कहा। जनसुनवाई के दौरान अति. पुलिस अधीक्षक कमल मोर्य, उप पुलिस अधीक्षक अजाक धर्मेंन्द्र तोमर, महिला प्रकोष्ठ प्रभारी कोमल परिहार उपस्थित थे। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!