Press "Enter" to skip to content

बड़ा खुलासा – महज 50 रुपए के लिए नाबालिग चटकाते थे घरों के ताले

चार नाबालिग चोर पुलिस के हत्थे चढ़ेे तब हुआ खुलासा
शिवपुरी। जिले के करैरा थाना क्षेत्र में 30 अगस्त से 10 सितंबर के बीच चार चोरियों से पुलिस सख्ती में थी। मंगलवार को चार नाबालिग पुलिस के हत्थे लगे, जब उनसे पूछताछ की तो पुलिस के होश उड़ गए, क्योंकि चारों नाबालिगों ने बताया कि वे रब्बू जाटव निवासी हरदौल मंदिर वार्ड 6 के कहने पर 50 रुपए चोरी के हिसाब से वारदात को अंजाम देते थे। टीआई अजय भार्गव ने बताया कि करैरा में 30 अगस्त को सेना के जवान, जबकि 4 सिंतबर को पहारिया निवास और 10 सितंबर को शकुंतलम पब्लिक स्कूल सहित श्रीराम किराना स्टोर से बड़ी चोरी को अंजाम दिया गया था। सीसीटीवी और अन्य सूचनाओं के आधार पर जब पड़ताल शुरू की तो सुई चार नाबालिग बच्चों की तरफ घूमी। इस आधार पर पूछताछ के लिए नाबालिगों को थाने लाया गया, यहां उनसे पूछताछ की गई तो उन्होंने सारा राजफाश कर दिया। अब पुलिस रब्बू जाटव की तलाश में जुट गई है, जो इस जानकारी के बाद फरार हो गया है।

माल हुआ बरामद

पुलिस ने श्रीराम किराना स्टोर के संचालक रजनीश गुप्ता को मौके पर बुलाया और बरामद सामान की पहचान कराई, जिसमें ब्रांडेड सिगरेट के पैकेट, काजू, किसमिस व अन्य मेवा तथा बीड़ी के बंडल और अन्य सामान एक लाख कीमत का बरामद हुआ, लेकिन पुलिस को पांच हजार के 10-10 वाले सिक्के हाथ नहीं लग सके।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!