Press "Enter" to skip to content

महिला को 500 का नोट दिखाकर साथ चलने को कहा, नहीं गई तो कर दी मारपीट / Rannod News

रन्नौद। रन्नौद क्षेत्र के सजाई गांव दो महिलाओं को युवक ने 500 रुपए का नोट दिखाया और साथ चलने के लिए कहने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में युवक के खिलाफ छेड़छाड़ का केस दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार सजाई गांव की दो महिलाएं घर जा रहीं थी तभी रास्ते में आरोपी दुर्वेंद्र लोधी ने 500 रुपए का नोट दिखाकर साथ चलने का इशारा किया और हाथ पकड़ लिया। जब इसका विरोध किया तो दुर्वेंद्र मौके से भाग गया। बाद में महिलाएं आरोपी के घर शिकायत लेकर पहुंचीं, जहां युवक के पिता बलवंत लोधी ने उल्टा महिला को चांटा मार दिया। इसके बाद महिलाओं की शिकायत पर पुलिस ने दुर्वेंद्र पर छेड़छाड़ और पिता पर मारपीट का केस दर्ज कर लिया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!