शिवपुरी। जेएमएफसी कोलारस मोनिका आध्या ने महिला से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को एक वर्ष की सजा व 500 रुपए के जुर्माने दंडित किया है। मामले की पैरवी सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी निर्मल कुमार गुप्ता ने की। बदरवास थाना क्षेत्र के बारई रोड पर जब एक महिला सब्जी लेने गई थी, उसी दौरान आरोपी बद्री केवट ने उसके साथ छेड़छाड़ कर दी थी। इसके बाद महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर चालान न्यायालय में पेश किया, जहां से आरोपित बद्री केवट को एक वर्ष का कठोर कारावास व 500 रुपए के जुर्माने से दंडित किया है।






Be First to Comment