Press "Enter" to skip to content

पूर्व कैबीनेट मंत्री जयवर्धनसिंह बोले, 5 करोड़ रुपए में बिके जयचंद (विधायक), उप चुनाव में बनेगी कमलनाथ की सरकार | Shivpuri News

पूर्व कैबीनेट मंत्री जयवर्धनसिंह का शहर कांग्रेस कार्यालय पर हुआ भव्य स्वागत
शिवपुरी। मप्र कांग्रेस सरकार में के पूर्व कैबीनेट मंत्री (नगरीय विकास एवं आवास) जयवर्धनसिंह बुधवार को ग्वालियर जाते वक्त शिवपुरी आए। इस दौरान पूर्व मंत्री जयवर्धनसिंह का शहर कांग्रेस अध्यक्ष मोहित अग्रवाल द्वारा शहर कांग्रेस कार्यालय पर भव्य आतिशी स्वागत किया और यहां कार्यालय पर पहुंचते ही पूर्व मंत्री जयवद्र्वन सिंह सर्वप्रथम शहर कांग्रेस अध्यक्ष मोहित अग्रवाल से मिले तत्पश्चात माल्यार्पण करने के बाद वह शहर कांग्रेस कार्यालय में प्रवेश कर गए और यहां सर्वप्रथम कार्यालय में लगी स्व.राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें प्रणाम किया और तत्पश्चात स्थानीय कांग्रसेजनों से मिले। इस दौरान उन्होंने प्रेस से हुई अनौपचारिक चर्चा में बताया कि 35 करोड़ रूपये में जो जयचंद(विधायक) पाला बदलकर कांग्रेस से निकलकर भाजपा में शामिल हुए है उन्हें जनता माफ नहीं करेगी और आने वाले उप चुनाव में इसका जबाब देकर मप्र में एक बार फिर से कमलनाथ की सरकार बनाएगी। 
इन्होंने किया स्वागत
शहर कांग्रेस कार्यालय में आयोजित इस स्वागत समारोह के दौरान पूर्व विधायक गणेश गौतम, वरिष्ठ कांग्रेस चन्द्रशेखर शर्मा चंदू बाबूजी, करैरा से कांग्रेस प्रत्याशी दावेदार योगेश करारे, रूपकिशोर वशिष्ठ, पूर्व नपाध्यक्ष जगमोहन सिंह सेंर व पूर्व उपाध्यक्ष अनिल शर्मा अन्नी सहित महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष इंदु जैन, अनिल उत्साही, आजाद खान, चन्द्रकांत शर्मा, राजेशबिहारी पाठक, संजय चतुर्वेदी, विजय सिंह चौहान, वासिद अली, अरूण सिंह चौहान, नलिन शर्मा, पुनीत शर्मा, जिला महामंत्री राजेन्द्र गुर्जर, अजयप्रताप रूहानी, शिवानी राठौर, आलोक शुक्ला, विजेन्द्र सिंह, हफीउर्रमान, लक्ष्मीनारायण धाकड़, रामस्वरूप ओझा, बृज गौतम, संजय शर्मा, हरीश खटीक, वीरेन्द्र खटीक, कृष्णा शाक्य, बजेन्द्र सिंह चौहान, राजेन्द्र चौधरी, अशोक सगर पोहरी, बलवीर मिर्धा, सुलेमान खान, अरबाज खान आदि सहित अन्य सैकड़ों कांग्रेसजन मौजूद रहे। कार्यक्रम में उपस्थित सभी कांग्रेसजनों के प्रति शहर कांग्रेस अध्यक्ष मोहित अग्रवाल ने आभार व्यक्त किया जबकि कार्यक्रम संचालन राजेशबिहारी पाठक ने किया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!