
शिवपुरी।
शहर में 5 अप्रैल को रामनवमीं के अवसर पर निकाली जा रही शोभायात्रा का नगर
में बड़े उत्साह के साथ स्वागत किया जाएगा। इसे लेकर जोर-शोर से तैयारियां
की जा रही है। इस दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष सिद्धार्थ लढ़ा द्वारा
स्थानीय माधवचौक स्थित हनुमान मंदिर पर सायं 6:30 बजे से संगीतमय
सुन्दरकाण्ड का आयोजन एवं 1100 दीपों के साथ महाआरती की जाएगी। इसके पूर्व
नगरवासियों से शहर कांग्रेस ने अपील की है कि रामनवमीं के अवसर पर निकाली
जाने वाली भव्य शोभायात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर सपरिवार
भाग लें। इस भव्य शोभायात्रा का नगर में हनुमान मंदिर परिसर पर शहर
कांग्रेस द्वारा भी स्वागत किया जाएगा जिसमें अन्य सभी कांग्रेसजन व
शहरवासी शामिल होंगें।






Be First to Comment