Press "Enter" to skip to content

कोलारस टीआई सतीश सिंह चौहान ने 5 आरोपियों को 20100 रुपये किए जप्त | Kolaras News

शिवपुरी पुलिस द्वारा जुआ खेलते हुए 5 आरोपियों को दबोचकर 20100 रु की नगदी की जप्त
शिवपुरी। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना कोलारस पुलिस टीम द्वारा जुआ खेलते हुए 5 आरोपियों को दबोचकर उनके विरूद्ध जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।
थाना प्रभारी कोलारस निरी. सतीश सिंह चौहान को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि कोलारस में दो स्था नों पर कुछ व्यक्ति जुआ खेल रहे हैं सूचना पर से थाना प्रभारी कोलारस द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में दो पुलिस टीमों को मुखबिर के बताये स्थान पर रवाना किया, पुलिस टीम द्वारा बृजमोहन जैन के फड के पास दबिश दी, दबिश के दौरान आरोपियों ने पुलिस को देखकर भागने की कोशिस की परन्तु पहली पुलिस टीम ने घेराबंदी कर जुए के फड़ों से आरोपी गजांनंद पुत्र किशनलाल किरार,मजहर पुत्र हबीब खांन निवासी कोलारस, सैतान सिंह पुत्र नकटूराम धाकड़ निवासी कार्या थाना रन्नौ द को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 13050 रू की नगदी एवं एक ताश की गड्डी तथा दूसरी पुलिस टीम द्वारा आरोपी बृजमोहन पुत्र बाबूलाल जैन निवासी कोलारस एवं धर्मेंन्द्रर पुत्र हरनाम सिंह बैश्यज  निवासी नरवर को गिरफ्तार कर उनके कब्जेर से 7050 रू की नगदी एवं एक तांश की गड्डी विधिवत जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गये।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!