Press "Enter" to skip to content

बड़ी खबर: ट्रेक्टर-ट्रॉली में ट्रक ने मारी पीछे से टक्कर, दर्दनाक हादसे में 5 की मौत, डेढ़ दर्जन घायल

मामोनी माता मंदिर पर बकरा पूजने जा रहे थे आदिवासी समुदाय के लोग

शिवपुरी। आज दोपहर नया अमोला स्थित नेशनल हाईव क्रमांक 27 पर आदिवासी समुदाय के लोगों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली में डीसीएम ट्रक ने पीछेे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि घटनास्थल पर ही तीन लोगों की मौत हो जबकि डेढ़ दर्जन लोग घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रैफर किया गया, जिनमें से दो की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर एसडीएम उदय सिंह सिकरवार एवं एसडीओपी बीपी तिवारी स्वास्थ्य केंद्र करैरा पहुंच गए और उन्होंने घायलों के समुचित उपचार के लिए डॉक्टरों को निर्देशित किया।
जानकारी के अनुसार सिलारपुर निवासी आदि आदिवासी समुदाय के दो दर्जन लोग ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर मामोनी गांव स्थित माता के मंदिर पर बकरा पूजन करने जा रहे थे तभी तेज रफ्तार से आ रहे झांसी की ओर से आ रहे डीसीएम ट्रक के चालक ने तेजी एवं लापरवाही से चलते हुए पीछे से ट्रैक्टर ट्राली में जोरदार टक्कर मार दी जिससे ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई और हाईवे पर लोगों की चीख पुकार मच गई। दुर्घटना में ट्राली में सवार वृद्ध महिला पिस्ताबाई उर्फ तुलसी बाई पत्नी हरिलाल आदिवासी उम्र 65 वर्ष, वृद्ध बारेलाल पुत्र बट्टा आदिवासी उम्र 60 वर्ष, बज्जू पुत्र दयाल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल सुनील पुत्र हरिलाल 30 वर्ष और भगवानलाल की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। घायलों में जसवंत पुत्र हेमराज 30 वर्ष, अनिल पुत्र मेहरबान आदिवासी 26 वर्ष, मनोज पुत्र रमेश आदिवासी 22 वर्ष, मुलिया पत्नी अमर सिंह आदिवासी 60 वर्ष, खुशबू पुत्री कल्लू आदिवासी 10 वर्ष, भगवती पुत्री धनीराम आदिवासी 10 वर्ष, गयाना पत्नी धनीराम आदिवासी 45 वर्ष, अजब सिंह पुत्र धनीराम आदिवासी 8 वर्ष, सरवन पुत्र बारेलाल आदिवासी 50 वर्ष, रमको पत्नी देशराज 50 वर्ष, कमला पत्नी कप्तान 60 वर्ष, प्रीति पुत्री देशराज 10 वर्ष, राजीव पुत्र जीत आदिवासी 8 वर्ष, रिया पुत्री अमृत आदिवासी 10 वर्ष, दिलीप पुत्र रामदास आदिवासी 18 वर्ष, केदार सिंह पुत्र सुरजन आदिवासी 30 वर्ष, महाराजसिंह पुत्र कल आदिवासी 35 वर्ष, राजकु पुत्र सुनील आदिवासी 30 वर्ष, मानसिंह दुज्जी आदिवासी 45 वर्ष घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर अमोला थाना प्रभारी गोपाल चौबे दलबल सहित पहुंच गए और उन्होंने घायलों को  एंबुलेंस एवं पुलिस वालों की मदद से उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया।

आक्रोशित लोगों ने 15 मिनट तक लगाया जाम

बताया जा रहा है कि घटना के बाद आक्रोशित लोगों द्वारा द्वारा हाईवे पर जाम लगा दिया गया। करीब 15 मिनट बाद अमोला थाना प्रभारी गोपाल चौबे मौके पर आ और लोगों को समझाया इसके बाद स्थिति सामान्य हुई। घायलों को एमआरपी कंपनी के वाहन एवं डायल 100, एवं 108 की मदद से अस्पताल तक पहुंचाया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!