Press "Enter" to skip to content

कमिश्नर के सामने शिक्षा की खुली पोल, हिन्दी की किताब भी नहीं पढ़ पाए कक्षा 5 के छात्र

शिवपुरी। जिले के बदरवास तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम बूढ़ाडोंगर में आज कमीश्रर बीएम शर्मा, कलेक्टर श्रीमती शिल्पा गुप्ता के साथ प्राथमिक विद्यालय में पहुंचे, जहां पर एक कक्षा 5 के छात्र से कमिश्रर ने पुस्तक पढऩे के लिए खड़ा किया तो बच्चा झिझकते हुए खड़ा तो हो गया, लेकिन वह हिन्दी की किताब भी नहीं पढ़ सका। इससे कमिश्रर ने प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि क्या इसी स्थिति में शिक्षा की गुणवत्ता सुधरेगी। साथ ही जिलाधीश को ऐसे शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। तत्पश्चात विद्यालय व छात्रावास के मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता का निरीक्षण किया। वहीं माध्यमिक विद्यालय के छात्रावास की छात्राओं को ड्रेस कोड में देखकर छात्रावास अधीक्षक की प्रशंसा की और इसी तरह अन्य छात्रावासों के हालात सुधारें तो छात्राएं बेहतर शिक्षा प्राप्त कर सकेंगी। इस मौके पर डिप्टी कलेक्टर संजीव जैन, डीपीसी शिरोमणी दुबे अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!