शिवपुरी-गर्मियों की छुट्टियों में कुछ नया करने और कुछ सीखने के उद्देश्य को लेकर गीता पब्लिक स्कूल में 4 मई से 18 मई तक समर कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। गीता पब्लिक स्कूल के इस समर कैम्प में ऐडवेंचर के साथ-साथ अन्य रचनात्मक व शारीरिक दक्षता के कार्यों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें मुख्य रूप से स्विमिंग, डांसिंग जिसमें सेमी क्लासिक, बॉलीवुड, पॉपिंग डांस सिखाया जाएगा, राइफ़ल शूटिंग में निशाने के बारे में बच्चों को प्रशिक्षित किया जाएगा, पेंटिंग की कला को बाहर निकालकर बच्चों को प्रोत्साहित किया जाएगा, जिसमें स्केचिंग, आर्ट एण्ड क्राफ्ट व ग्लास पेंटिंग शामिल है। स्केटिंग भी बच्चों को सिखाई जाएगी जबकि एडवेंचर गतिविधियों में वॉल, लेदर, क्ििलम्बंग एण्ड जिपलाईन, शैल्टर-टेस्ट, लाईफ सेविंग ट्प्सि, जम्पिंग एण्ड रॉप क्राफ्ट व रिवर क्रॉसिंग सहित स्केटिंग व स्वीमिंग का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इस कैम्प में 7 से 20 वर्ष तक के स्कूली छात्र-छात्राऐं भाग ले सकते है।






Be First to Comment