Press "Enter" to skip to content

धौलपुर से आ रहे कट्टू वाहन को पुलिस ने पकड़ा, 49 मवेेशियों को कराया मुक्त | Shivpuri News

शिवपुरी। कोतवाली पुलिस ने एक कट्टू वाहन को पकड़ा हैं वाहन में आधा सैकड़ा के मवेशी क्रूरता पूर्वक भरे हुए थे जिन्हें पुलिस मुक्त कराया। मामले में पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। 
एसपी राजेशसिंह चंदेल को मुखबिर से सूचना मिली कि एक हैवी ट्रक जिस पर राजस्थान का नंबर डला हुआ है शिवपुरी की ओर आ रहा है। वाहन में मवेशियों को भरकर कटने के लिए ले जाया जा रहा है। सूचना पर एसपी ने थाना कोतवाली टीआई को कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया जिस पर टीआई बादामसिंह यादव ने टीम का गठन कर पोहेरी चौराहे पर चैकिंग लगाई। इस दौरान एक वाहन आता दिखाई दिया जिस पर राजस्थान का नंबर डला हुआ था। पुलिस ने वाहन को रोकर जब चैक किया तो उसमें 49 मवेशी क्रूरतापूर्वक भरे हुए थे। इस संबंध में जब ट्रक में सवार लोगों से जानकारी चाही तो वह संतोषजनक जबाव नहीं दे सके। पुलिस ने वाहन में भरे सभी मवेशियों को मुक्त कराया और मामले में आमीर खाान पुत्र हाफीज खान निवासी कोटला मोहल्ला पुराना शहर धौलपुर राजस्थान, मोहम्मद उद्दीन पुत्र सफरूद्दीन कुर्रेशी, जरीफ मोहम्मद पुत्र खलील कुर्रेशी निवासी व्यापारी मोहल्ला कस्बा किरावली थाना अछमेरा जिला आगरा उप्र, ताहिर पुत्र चिरोगउद्दीन निवासी कोटला वार्ड नं. 6 धौलपुर राजस्थान को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मामले में पशु क्रूरता अधिनियम सहित मोटर व्हीकल एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!