Press "Enter" to skip to content

पुलिस रिमांड में व्यापारी से 40 हजार छीनना स्वीकार किया पेट्रोल संचालक के साथ लूट के आरोपी विजय ने

भयभीत व्यापारी ने चार माह बाद दर्ज कराई पुलिस में रिपोर्ट

शिवपुरी। करैरा थाना क्षेत्र अंतर्गत गल्ला मण्डी के पास करैरा में रहने वाले अशोक गुप्ता पुत्र दयाराम गुप्ता उम्र 38 वर्ष ने कल करैरा थाना पहुँचकर एक आवेदन किया कि 5 जनवरी 2018 को जब वह बाइक से अपने घर लौट रहा था तभी कलोथरा पेट्रोल पंप के पास तीन अज्ञात बदमाशों ने रात्रि 9 बजे उसे रोक लिया और कट्टा अड़ाकर उसके पास से थैला छीन लिया जिसमें 40 हजार रुपए रखे हुए थे। घटना के बाद से डरे सहमे अशोक गुप्ता ने इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज नहीं कराई,  जो की फेरी का व्यवसाय करता है। लेकिन हाल ही में पुलिस द्वारा पेट्रोल पंप संचालक के साथ हुई करीब ढाई लाख रुपए की लूट का पर्दाफाश करते हुए चंद घंटों में ही आरोपियों को गिरफ्तार किया तो अशोक गुप्ता को भी हिम्मत आई उसे पुलिस पर विश्वास जागा जिसके बाद उसने पूरा घटनाक्रम पुलिस को बताया। करैरा थाना प्रभारी प्रदीप वाल्टर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पेट्रोल संचालक के साथ लूट के आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की तो एक आरोपी विजय जाटव ने अशोक गुप्ता के रुपए छीनने की बात स्वीकार की। पुलिस अब उसके दो अन्य साथियों की तलाश में जुटी हुई है, साथ ही आरोपियों से और भी पूछताछ की जा रही है जिससे अन्य अपराधों का खुलासा होने की भी उम्मीद है।

पुलिस के प्रति लोगों में जागा विश्वास

यहाँ बताना होगा कि करैरा थाना क्षेत्र में पिछले काफी समय से लूट, डकैती, चोरी की घटनाएं घटित हुई, लेकिन उन घटनाओं में आरोपियों के गिरफ्तार न होने से लोगों का पुलिस के प्रति विश्वास उठ गया था, लेकिन करैरा थाना प्रभारी प्रदीप वाल्टर के आने के बाद से करैरा पुलिस की कार्यप्रणाली में जो बदलाव आए हैं उससे लोगों का विश्वास फिर से पुलिस पर जागा है और यह विश्वास हाल ही हुई लूट के आरोपियों को चंद घंटों में गिरफ्तार करने के बाद और भी बढ़ा है। जिसके लिए पुलिस टीम को सम्मानित भी किया गया था।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!