
कोलारस।
शनिवार की मध्य रात्री को पुलिस अधीक्षक शिवपुरी को जर्ये मुखबिर सूचना
मिली की एक आयशर कंटेनर जिसका नम्बर एम पी 09 जी एफ 8667 है। अबैध रूप से
अंग्रेसी शराब लेकर शिवपुरी से इन्दौर की तरफ जा रहा है इसके आगे बुलेरो
गाडी भी चल रही है उक्त सूचना के आधार पर थाना कोलारस के सामने एसडीओपी
सुजीत सिंह भदौरिया थाना प्रभारी अवनीत शर्मा थाना प्रभारी तेन्दुआ
रविन्द्र सिकरवार, थाना प्रभारी कोतवाली शिवपुरी एवं हमरोह फोर्स की मदद से
चैकिंग के दौरान आयशर कंटेनर एम पी 09 जी एफ 8667 को पकडा तो उसके पीछे जो
बुलेरो गाडी थी वह भाग गयी। आयशर कंटेनर चालक लोकेश पुत्र जगदीश राजौरिया
निवासी फतैहवाद चंद्रवतीगंज थाना नीलगंगा उज्जैन का बताया। साथ ही बैठे
व्यक्ति ने महेश पुत्र लीलाधर बागरी निवासी उज्जैन का बताया। कंटेनर को
थाना प्रांगण में लाकर खोला गया जिसमें चालीस केट प्लास्टिक की भरी थी
उन्हे हटाने पर देखा गया था उसके पीछे अंग्रेजी शराब इम्पेरियल ब्लू
विस्की, मेकडबल नम्बर 1 विस्की, मेकडबल रम के क्वाटर, बोतल, अददी के वाइन
भरे हुये थे कुल 560 पेटी अंग्रेजी शराब जप्त की गयी। जिनकी बाजारू कीमत
लगभग 40 लाख रूपये है आरोपी गणो से उक्त शराब के संबंध में पूछताछ किया तो
शराब खरीदने का लाईसेंस नही होता बताया एवं उक्त शराब गुरूद्वारे के पास
लक्ष्मीनारायण शिवहरे की स्थित अंग्रेजी शराब ए बी रोड शिवपुरी की दुकान के
पीछे गोदाम से लाना बताया। वह दुकान लक्ष्मीनारायण शिवहरे के नाम पर है।
इस प्रकार लक्ष्मीनारायण शिवहरे शराब ठेकेदार जिसके नाम पर उक्त दुकान का
लाईसेंस है उसकी दुकान से अबैध रूप से शराब बिना लाईसेंसी लाने के कारण
प्रकरण में अपराध क्र. 339-17 धारा 34-2, 42 आबकारी अनिधियम का आरोपी लोकेश
राजौरिया, महेश बागरी, ठेकेदार लक्ष्मीनारायण शिवहरे के विरूद्घ कायम किया
जाकर विवेचना मेें लिया है। जिसमें पीएसआई कादिर खांन, एएसआई आर एन सिंह
राठौर, प्रधान आरक्षक ब्रजेश दांगी, आरक्षक बलवंत पाल, आरक्षक अंकित
कुशवाह, आरक्षक महाराज सिंह, आरक्षक टीमक सिंह, आरक्षक धर्मवीर सिंह का
योगदान रहा।






Be First to Comment