Press "Enter" to skip to content

केशव बोले- वोट बैंक की राजनीति अखिलेश यादव की: 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की कांग्रेस ने /उत्तरप्रदेश

लखनऊ

यूपी में आज की चुनावी हलचल…डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य ने कहा-अखिलेश यादव की राजनीति वोट बैंक की है। वोट बैंक की राजनीति को जनता ने नकार दिया है। मायावती के भतीजे आकाश आनंद आज खुर्जा और गाजियाबाद में रहेंगे।

कांग्रेस ने शनिवार रात दूसरे चरण के चुनाव के लिए 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के अलावा पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का नाम टॉप पर है।

मुख्तार अंसारी की मौत के 10 दिन बाद अखिलेश यादव आज उन्हें श्रद्धांजलि देने गाजीपुर जाएंगे। वहीं, बीजेपी अपने वोटरों तक पहुंचने के लिए पूरे प्रदेश में सम्मेलन कर रही है। आज पश्चिमी यूपी के जाट बेल्ट मुजफ्फरनगर में भाजपा संगठनात्मक बैठक करेगी। भाजपा प्रदेश सह प्रभारी रमेश बिधूड़ी शामिल होंगे।

केशव बोले-अखिलेश यादव की राजनीति वोट बैंक की

डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य ने न्यूज एजेंसी ANI ने बातचीत में कहा, “अखिलेश यादव की राजनीति वोट बैंक की है। वोट बैंक की राजनीति को जनता ने नकार दिया है। जब देश राष्ट्रवाद और विकासवाद के रास्ते पर चल पड़ा है तो तुष्टीकरण नहीं चलेगा। कमल खिलेगा और फिर एक बार प्रचंड बहुमत की मोदी सरकार बनेगी।”

यूपी के लिए कांग्रेस के 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी

यूपी में राहुल गांधी भी चुनाव प्रचार करेंगे।

यूपी में राहुल गांधी भी चुनाव प्रचार करेंगे।

कांग्रेस ने 26 अप्रैल को होने वाले दूसरे चरण के लोकसभा चुनाव में यूपी के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची शनिवार को जारी कर दी। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के अलावा पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी, राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का नाम टॉप पर है। स्टार प्रचारकों में प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, कांग्रेस विधान मंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना, पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखू, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का भी नाम है।

राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी, राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. निर्मल खत्री, पूर्व सांसद राजबब्बर, पीएल पुनिया, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, दीपेन्द्र सिंह हुड्डा, प्रदीप माथुर, विवेक बंसल, नसीमुद्दीन सिद्दीकी, इमरान प्रतापगढ़ी, सुप्रिया श्रीनेत, संजय कपूर, वीरेन्द्र चौधरी, इमराम किदवई, बीपी सिंह, धीरज गुर्जर, प्रदीप नरवल, तौकीर आलम, अलका लांबा, हाजी इकराम, ओमवती देवी, हरेन्द्र अग्रवाल, अफरोज अली खान, दीपक सिंह, इमरान मसूद, नदीम जावेद, राजकुमार रावत, योगेश दीक्षित, विदित चौधरी शामिल हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from उत्तरप्रदेशMore posts in उत्तरप्रदेश »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!