Press "Enter" to skip to content

कृषि मंडी के क्वार्टर का चोरों ने तोड़ा ताला, तौल कांटों सहित 40 हजार के सामान पर हाथ साफ | Karera News

करैरा। कृषि उपज मंडी समिति करैरा के गोदाम स्थित क्वार्टर का चोरों ने ताला तोड़ दिया। अंदर रखे दो तौल कांटे, तौल कांटों की सात प्लेट चोरी करके ले गए। मंडी सचिव ने करैरा थाने में शिकायती आवेदन दिया है।
कृषि उपज मंडी करैरा के प्रांगण स्थित गोदाम के पास क्वार्टर का अज्ञात चोरों ने मंगलवार को ताड़ा तोड़ दिया। चोर दो इलेक्ट्रोनिक तौल कांटे, सात तौल कांटे की प्लेट चोरी चली गईं हैं। चोरी गए माल की कीमत 40 हजार रुपए आंकी जा रही है। जबकि इससे पहले 31 मई को चोरों ने मंडी कार्यालय से कूलर, सिलेंडर व अन्य सामान चुरा लिया था। जिसकी कीमत करीब 8 हजार थी। डेढ़ महीने बाद फिर से दूसरी चोरी की घटना हुई है। पुलिस ने मामला जांच में ले लिया है। बताया जा रहा है कि मंडी प्रांगण में अासमाजिक तत्व दिन रात जुआ खेलते रहते हैं। मंडी प्रांगण में नशा भी करते हैं। मंडी सचिव चंद्रपाल सिंह गुर्जर का कहना है कि मंडी चौकीदारी और चपरासी से आसामाजिक तत्व अभद्रता करते हैं और उनके साथ मारपीट भी कर देते हैं।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!