Press "Enter" to skip to content

गल्ले की सूनी दुकान पर चोरों का धाबा, पेटी से 35 हजार लेकर भागे

शिवपुरी।
जिले के खनियांधाना कस्बे में शनिवार की दोपहर अज्ञात चोरों ने गल्ले की
दुकान पर धाबा बोल दिया, जहां से चोर 35 हजार रुपए नगदी सहित पासबुक चोरी
कर ले गए। फरियादी की रिपोर्ट पर से पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला
दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार वीरेन्द्र पुत्र सूरज कुमार उम्र
45 वर्ष निवासी खनियांधाना की गल्ले की दुकान है और दोपहर के समय वीरेन्द्र
अपनी दुकान को सूना छोड़कर दूसरी दुकान पर चला गया इसी बीच कोई अज्ञात चोर
दुकान पर आए और दुकान में रखी पेटी से 35 हजार रुपए, एक चांदी का सिक्का,
पासबुक व एटीएम चोरी कर ले गए। चोरी की जानकारी लगते ही खनियांधाना थाना
प्रभारी जगमोहन सिंह मौके पर पहुंच गए और घटनास्थल का जायजा। दुकान मालिक
को जब चोरी की जानकारी लगी तो वह इसे अप्रैल पूल समझ रहा था। दुकान मालिक
की रिपोर्ट पर से पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी का प्रकरण दर्ज कर
लिया है।

इनका कहना है

घटना के समय दुकान मालिक दुकान को
सूनी छोड़कर दूसरी दुकान पर चला गया था। चोरी की जानकारी मिलने पर मैं
दुकान पर गया। इसके बाद दुकान मालिक को बुलाकर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

जगमोहन सिंह, थाना प्रभारी खनियांधाना

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!