Press "Enter" to skip to content

वाहन चैकिंग के दौरान 315 बोर का कट्टा व जिंदा राउण्ड सहित दो गिरफ्तार, सुरवाया पुलिस की कार्यवाही


शिवपुरी। सुरवाया थाना पुलिस द्वारा शनिवार की देर शाम दादोल तिराहा पर वाहन चैकिंग की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस ने डिस्कवर मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 33 एमएफ 9700 को रोककर जब मोटरसाइकिल सवार रामलाल गुर्जर पुत्र बहादुर सिंह उम्र 19 वर्ष और हरिओम बघेल पुत्र भागीरथ बघेल उम्र 18 वर्ष निवासीगण किशनपुर मगरौनी की तलाशी ली गई तो एक युवक के पास 315 बोर का कट्टा और दूसरे के पास से 3 जिंदा राउण्ड बरामद हुए। थाना प्रभारी हुकुम सिंह मीणा ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कट्टा, जिंदा राउण्ड व मोटरसाइकिल को जब्त कर उनके खिलाफ 25/27 आम्र्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर दी है। यहां बताना होगा कि पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार पांडे के निर्देशन में जिलेभर में पुलिस द्वारा अवैध शराब, अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाहियां की जा रही हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!