Press "Enter" to skip to content

बड़ा नुकसान: एटीएम में लगी आग, 31 लाख जलकर राख, फायर बिग्रेड नहीं पहुंची समय पर

शिवपुरी। कल देर रात आईटीबीपी गेट के पास स्थित स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया के एटीएम में आग लग गई। जिससे एटीएम के लॉकर में रखी 31 लाख 58 हजार 700 रूपए जलकर स्वाहा हो गए। आग लगने का कारण बैटरी में विस्फोट होना बताया जा रहा है। फरियादी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के प्रबंधक दुर्गाप्रसाद शर्मा ने एटीएम में रखी राशि के जलने की पुष्टि की है। उनके अनुसार यह घटना प्रथम दृष्टि में सामान्य नजर आ रही है जबकि पुलिस सूत्रों ने बताया है कि मामले की जांच की जाएगी और जांच के बाद ही वह कुछ कह पाएंगे। 
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय प्रबंधक दिनेश प्रताप सिंह तोमर ने बताया कि उक्त एटीएम आईटीबीपी की देखरेख में चलता है और यहां 24 घंटे गेट पर गार्ड तैनात रहता है। बताया जाता है कि इस एटीएम पर पहले बैंक का गार्ड रहता था बाद में गार्ड को यहां से हटा दिया गया और रात 9 बजे के बाद इस एटीएम को बंद कर दिया जाता है। कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रात 10:30 बजे के आसपास दो युवक स्कूटर पर सवार होकर यहां आए थे और उन्होंने एटीएम के दरवाजे को हाथ लगाया तथा वह तुरंत यहां से चले गए। इसके बाद एटीएम में विस्फोट होना शुरू हुए और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। तुरंत घटनास्थल पर आईटीबीपी के जवान पहुंच गए और उन्होंने आग बुझाना शुरू कर दिया। फायर बिग्रेड को भी सूचना दी गई, लेकिन जब तक फायर बिग्रेड मौके पर पहुंंची तब तक एटीएम जल चुका था। घटना की जानकारी मिलने पर डायल 100 मौके पर पहुंच गई थी। 

इनका कहना है

उक्त घटना में तेज धमाके के साथ आगजनी की घटना हुई है। इस धमाके को सुनकर आईटीव्हीपी के जबान आ गए और उक्त आग को बुझाने का प्रयास किया। हमने भी तत्काल डायल 100 और 101 को कॉल किया परंतु वहां से कोई सहायता नहीं मिल सकी। अगर फायर बिग्रेड आ जाती तो शायद आग पर काबू ले लिया जाता। इस हादसे के समय रात होने के चलते एटीएम की शटर बंद थी। इस हादसे में 31 लाख 58 हजार 700 रूपए का कैश जलकर राख हो गया है। 

दिनेशप्रताप सिंह तोमर, एजीएम आरबीआई शिवपुरी
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!