भाजपा की जिला बैठक 30 जून शनिवार को

शिवपुरी- भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी से प्राप्त जानकारी अनुसार जिला महामंत्री ओमप्रकाश शर्मा जी ने बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह जी के नगर आगमन की तैयारियों को लेकर भाजपा की जिला बैठक 30 जून शनिवार को दोपहर 3 बजे बायपास रोड पी एस रेसीडेंसी के सामने टाटा एजेंसी मुदगल भवन पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी एवं जिला संगठन मंत्री श्री देवेन्द्र भार्गव जी के मार्गदर्शन में रखी गयी है । 

इस जिला बैठक में भाजपा प्रदेशकार्यसमिति सदस्य,प्रदेश पदाधिकारी,निगम मंडल के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष, विधायक ,पूर्व विधायक ,जिला पदाधिकारी,विधानसभा पूणकालिक ,विधानसभा प्रभारी,मंडल अध्यक्ष महामंत्री,मंडल प्रभारी,मोर्चा जिलाध्यक्ष ,प्रकोष्ट के जिला संयोजक अपेक्षित रहेंगे।सभी अपेक्षित कार्यकर्ता समय पर अपनी उपस्तिथि सुनिश्चित करे।