
करैरा
। शनिवार की सुबह सिरसौद चौराहे के पास पावर हॉउस के पीछे के खेत पर बने
30 फिट गहरे कुए में एक लकड़बग्गा जा गिरा जब किसान 9 बजे के करीब खेत पर
पहुचा तो उसने कुए में से किसी जानबर की आवाज सुनाई दी जब बह कुए के करीब
गया तो देखा एक लकड़बग्गा कुए में गिरा हुआ था और कुए से निकलने के प्रयास
कर रहा था तभी तुरंत करैरा रेंजर महिपत सिह राणा को 10 बजे इस घटना की
सूचना मिली तो बन अमले के साथ करैरा रेंजर घटना स्थल पहुचे और कुए में
रस्सी आदी से बन अमला ने निकालने का प्रयास किया जब प्रयास कामयाब होता
दिखाई नही दिया तो रेंजर द्वारा माधव नेशनल पार्क की रेस्क्यू टीम को मोके
पर बुलाया गया जब 2 बजे के करीब पहुची रेस्क्यू टीम के साथ डॉक्टर जितेंद्र
जाटव पहुचे करैरा रेंजर के निर्देशन में रेस्क्यू टीम ने ट्रेंक्यू लाइजर
गन से लगड़बग्गे को बेहोश किया और बन टीम के जवान द्वारा कुए में रस्सियों
के द्वारा उतर कर जाल में लगड़बग्गे को डाल कर सुरक्षित कुए से बहार निकाल
कर पिजरा गाड़ी में डाल कर माधव नेशनल पार्क छोड़ दिया गया।






Be First to Comment