शिवपुरी। यातायात पुलिस द्वारा जारी प्रेस बयान में बताया गया है कि सड़क सुरक्षा सप्ताह का आयोजन 23 अप्रैल से 30 अप्रैल तक किया जा रहा है। इस दौरान अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वहीं 24 अप्रैल से 29 अप्रैल तक ग्रीन कार्ड बनाए जाएंगे।
प्रेस बयान के अनुसार 23 अप्रैल को सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत जागरूकता हेतु हेल्मेट रैली निकाली जाएगी। टेली फिल्म का प्रदर्शन किया जाएगा। 24 अप्रैल को स्कूल कॉलेज में जाकर छात्रों को यातायात संबंधी नियम की जानकारी दी जाएगी। टेली फिल्म का प्रदर्शन और यातायात जागरूकता रथ निकाला जाएगा। 25 अप्रैल को स्कूली बच्चों द्वारा यातायात के नियमों का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। 26 अप्रैल को यातायात संबंधी चित्रकला प्रतियोगिता और प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी। 27 अप्रैल को वाहन चालकों का स्वास्थ्य व नेत्र परीक्षण सेमीनार आयोजित होगा। 28 अप्रैल को वाहनों पर हाईडेेंसिटी रिफलेक्टर लगाए जाएंगे। 29 अप्रैल को बस, ट्रक, ऑटो यूनियन वालों की यातायात व्यवस्था बनाने हेतु बैठक होगी तथा 30 अप्रैल को सड़क सुरक्षा समापन समारोह एवं पुरूस्कार वितरण किया जाएगा। प्रतिदिन टेली फिल्म का प्रदर्शन और यातायात जागरूकता रथ निकाला जाएगा।






Be First to Comment