Press "Enter" to skip to content

3.17 करोड़ का चढ़ावा चढ़ा पहले दिन ही रामलला को: 2 दिन में 7.5 लाख भक्तों ने किए दर्शन /#उत्तरप्रदेश

अयोध्या

अयोध्या के राम मंदिर में बालक राम यानी रामलला विराजमान हो चुके हैं। प्राण-प्रतिष्ठा के बाद पहले दिन यानी मंगलवार को रामलला को 3.17 करोड़ रुपए का चढ़ावा चढ़ा। इसमें दान काउंटर और क्यूआर कोड का दान शामिल है। दो दिन में 7.5 लाख लोगों ने रामलला के दर्शन किए। पहले दिन यानी मंगलवार को 5 लाख और दूसरे दिन यानी बुधवार को ढाई लाख भक्तों ने रामलला के दर्शन किए।

राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी अनिल मिश्रा​​​​​​ ने​ यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्राण-प्रतिष्ठा के दिन 10 दान काउंटर खोले गए थे। भक्तों ने काउंटरों के अलावा ऑनलाइन रूप से भी दान दिया है।

गुरुवार को भगवान को पीले रंग के वस्त्र और अनेक रत्नों से युक्त सोने के आभूषण पहनाए गए हैं।

गुरुवार को भगवान को पीले रंग के वस्त्र और अनेक रत्नों से युक्त सोने के आभूषण पहनाए गए हैं।

राम लला लगातार 15 घंटे भक्तों को दर्शन दे रहे
रामलला के पुजारी संतोष कुमार तिवारी ने बताया, ”बालक राम 15 घंटे भक्तों को दर्शन दे रहे हैं। रामलला की सुबह पूजन और आरती होती है। इसके बाद रामलला का पट भक्तों के लिए खोल दिया जा रहा है। दर्शन रात 10 बजे तक चलता है। पहले दिन यानी मंगलवार को रामलला ने लाल, दूसरे दिन यानी बुधवार को हरा और आज पीले वस्त्र में दर्शन दे रहे हैं। रामलला को सोमवार को सफेद, मंगलवार को लाल, बुधवार को हरा, गुरुवार को पीला, शुक्रवार को हल्का बादामी, शनिवार को नीला और रविवार को गुलाबी वस्त्र पहनाया जाएगा।

महराष्ट्र के भक्तों ने चढ़ाई 80 किलो की तलवार

बुधवार को महाराष्ट्र के भक्तों ने रामलला को 80 किलो तलवार चढ़ाई

बुधवार को महाराष्ट्र के भक्तों ने रामलला को 80 किलो तलवार चढ़ाई

महाराष्ट्र के भक्तों ने बुधवार को रामलला को 80 किलो की तलवार चढ़ाई थी। इसकी लंबाई 7 फीट 3 इंच है। तलवार पर सोने की लेप चढ़ाई गई है। यह तलवार महाराष्ट्र के निलेश अरुण सकट ने बनाई है। उन्होंने कहा कि जब से राम मंदिर के पक्ष में सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया था। तब ही प्रण लिया था कि रामलला को तलवार बनाकर भेंट करेंगे। आज सपना पूरा हुआ। वहीं, वैश्विक चैरिटी TUFF ने भी राम मंदिर के लिए 1 करोड़ रुपए का दान दिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from उत्तरप्रदेशMore posts in उत्तरप्रदेश »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!