29वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह में वितरित किए हेलमेट

शिवपुरी-यातायात पुलिस द्वारा 29वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम में लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय मानवाधिकार अपराध नियंत्रण संगठन के प्रदेशाध्यक्ष वीरेन्द्र माथुर चीकू के द्वारा संगठन की ओर से नि:शुल्क हेलमेट वितरित किए गए। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कैबीनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया रहीं जबकि विशिष्ट अतिथिद्वयों में कलेक्टर तरूण राठी एवं पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार पाण्डे रहे। इस अवसर पर जहां मंत्री यशोधरा राजे ने पुलिस और लोगों से सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत यातायात नियमों के पालन का आह्वान किया तो वहीं दूसरी ओर प्रत्येक बाईक चालक को हेलमेट की अनिवार्य रूप से लगाकर चलने की बात कही ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचाव हो सके, साथ ही हेलमेट वितरित करने पर राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन अपराध नियंत्रण संगठन के कार्यों को सराहा जिन्होनें यह अनूठी पहल की। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक श्री पाण्डे ने भी आमजन से अपील की है कि वह घर से बाईक पर जाते समय हेलमेट का अवश्य प्रयोग करें वह इसलिए क्योंकि इससे स्वयं की और परिवार की सुरक्षा होती है इसलिए हेलमेट को पहनकर ही अपने गतंव्य की ओर जाऐं। इस अवसर पर अति.एसपी कमल मौर्य, एसडीओपी पोहरी अशोक घनघोरिया, जीडी शर्मा, संगठन के उपाध्यक्ष रविन्द्र सेंगर, संभागीय सचिव महेन्द्र कोठारी, कार्यकारी जिलाध्यक्ष देवेन्द्र पाण्डे, जिला उपाध्यक्ष अशोक पाराशर, जिलाध्यक्ष जकी खान, प्रदेश उपाध्यक्ष महेन्द्र सिकरवार, पोहरी ब्लॉक अध्यक्ष नरेन्द्र जादौन व विशाल शर्मा आदि उपस्थित रहे