कोलारस। कोलारस
जनपद पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष गुरूप्रीत सिंह चीमा जो कि बर्तमान में
किसान टमाटर संघ के जिलाध्यक्ष भी चुने गये। इसके अलावा निवेश जाट, देवा
सरदार उपाध्यक्ष एवं सुभाष जैन टमाटर संघ के सचिव चुने गये। जिनकी बैठक
जिला मुख्यालय पर रविवार की दोपहर आयोजित की गई जिसमें जिले भर के किसान
टमाटर उत्पादक बैठक में शामिल हुये। बैठक में सबसे महत्वपूर्ण निर्णय लिया
गया। कि किसान अल्प बर्षा के कारण बर्वादी की कंगार पर खडा है। किसान को
बचने का सहारा टमाटर दिखाई दे रहे है। टमाटर में व्यापारी किसान के साथ
धोका धडी न कर सके इस उददेश्य से जिले के किसान एक दूसरे से सम्पर्क में
रहे जिससे किसानो को ज्यादा से ज्यादा भाव मिल सके साथ ही उत्तर प्रदेश के
फर्जी व्यापारी एवं दलालो से बचाव करने के सुझाव किसानो को दिये गये। साथ
ही एक के्रट टमाटर में के्रट सहित २८ किलो बजन का निर्णय बैठक में लिया
गया। साथ व्यापारियो को उधार टमाटर न बेचने तथा भुगतान न होने पर व्यापारी
से चैक लेकर ही टमाटर बेचने का निर्णय लिया गया। वहीं छोटे टमाटर गुल्ली का
भाव आधा रखने का निर्णय किसान टमाटर संघ की बैठक में लिया गया। इसके अलावा
किसानो को जागरूक करने एवं टमाटर का भाव सही मिले किसान के साथ धोका धडी
व्यापारी न कर सकें इस उददेश्य से किसान को जागरूक करने के लिए पेम्पलेट
छपवा कर गांवो में किसानो की चौपाल एवं सार्वजनिक स्थानो पर शीघ्र लगाने का
निर्णय लिया गया है। जिसकी जानकारी प्रेेस विज्ञप्ति में टमाटर संघ के
जिलाध्यक्ष गुरूप्रीत सिंह चीमा ने दी।





Be First to Comment