Press "Enter" to skip to content

रोजगार मेले में 272 युवाओं का हुआ विभिन्न पदों पर चयन

शिवपुरी। मध्यप्रदेश कौशल विकास, रोजगार निर्माण बोर्ड एवं जिला प्रशासन द्वारा कौशल एवं विकास रोजगार पंचायत- 2018 के तहत पर्यटन एवं हॉस्पिटेलिटी विशेष रोजगार मेला तात्याटोपे स्टेट कॉलेज (फिजिकल कॉलेज) शिवपुरी में आयोजित किया गया। विशेष रोजगार मेले में पर्यटन एवं हॉस्पिटेलिटी संस्थान के सदस्यों द्वारा जिले के 272 शिक्षित बेरोजगारों का चयन किया गया। मेले में 305 पदों के लिए कुल 425 युवक-युवतियों द्वारा पंजीयन कराया गया। रोजगार मेले में पर्यटन एवं हॉस्पिटेलिटी संस्थान द्वारा युवक-युवतियों का फेक्ट्री वर्कर, हाउस कीपिंग, अटेंडेंट (परिचारक), पैकर, लोडर, पिकर, वेयरहाउस मैनेजर के पदों पर चयन किया गया। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!