Press "Enter" to skip to content

अंतर्राष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस 26 जून को

शिवपुरी। नशीले पदार्थो के दुरूपयोग और अवैध व्यापार के विरूद्ध अंतर्राष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस 26 जून 2018 को मनाया जायेगा। सामाजिक न्यास एवं नि:शक्तजन कल्याण विभाग एवं गायत्री परिवार ट्रस्ट के संयुक्त प्रयासों से कलापथक दल द्वारा विशेष अभियान संचालित कर नशीले पदार्थो के दुरूपयोग से जनसामान्य को जागरूक किया जा रहा है। 
अंतर्राष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस को मनाने का उद्देश्य उन प्रभावों को सशक्त करना है, जिससे नशीले पदार्थो व नशीली दवाइयों से मुक्त समाज का निर्माण किया जा सके। इस अवसर 26 जून को प्रात: 8 बजे से जागरूकता रैली का आयोजन किया जायेगा। उक्त रैली गायत्री परिवार श्रीरामहर्वल पार्क से प्रारंभ होकर प्रमुख मार्गों से होते हुए पोलोग्राउण्ड शिवपुरी पर समाप्त होगी। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!