शिवपुरी। मध्यप्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती संध्या सुमन राय एवं श्रीमती प्रमिला वाजपेयी (राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त) दो दिवसीय जिले के भ्रमण के दौरान 25 अप्रैल 2018 को दोपहर 12 बजे से सर्किट हाउस शिवपुरी में संयुक्त बैंच में आवेदकों की समस्याएं सुनेगी।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोग की सदस्यगण 24 अप्रैल 2018 को दोपहर 12 बजे अशोकनगर में आयोजित संयुक्त बैंच के उपरांत शिवपुरी के लिए प्रस्थान करेंगी। रात्रि विश्राम पश्चात 25 अप्रैल को दोपहर 12 बजे से सर्किट हाउस शिवपुरी में आयोजित संयुक्त बैंच में आवेदकों की समस्याएं सुनेंगी। इसके पश्चात गुना के लिए प्रस्थान करेंगी।






Be First to Comment