
शिवपुरी। करैरा कस्बे की वार्ड क्रमांक 13 में रहने वाले बलराम पुत्र शिवदयाल यादव उम्र 37 साल के घर पर गुरूवार-शुक्रवार की दरम्यानी रात्रि अज्ञात चोरों ने धाबा बोल दिया। चोर घर में रखे 25 हजार रुपए नगदी व सोने-चांदी के जेवरात ले जाने में सफल हो गए। गृहमालिक के अनुसार चोरी गए सामान की कीमत नगदी 66 हजार रुपए आंकी गई है। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ धारा 457, 380 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।










Be First to Comment