Press "Enter" to skip to content

अधिकारी-कर्मचारी संघ मांगों को लेकर 24 से करेंगे कलम बंद आंदोलन | Shivpuri News

शिवपुरी। प्रदेश के सभी कर्मचारी-अधिकारी संघ मांगों को लेकर आंदोलन करने जा रहे हैं। प्रदेश संयुक्त मोर्चा में तृतीय श्रेणी राज पत्रित अधिकारी संघ एवं लिपिक संघ वन कर्मचारी, पंचायत सचिव, राज्य कर्मचारी संघ शिक्षक, कांग्रेस, पटवारी संघ अनेक सघों के प्रदेशाध्यक्षों के संयुक्त मोर्चा ने भोपाल में मांगों को लेकर प्रमुख सचिव भोपाल को ज्ञापन सौंपा। 
राजपत्रित अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष प्रकाश पाण्डेय ने बताया कि जुलाई 2020 में वेतन वृद्धी तत्काल लागू कराने, कई अधिकारी-कर्मचारी बिना पदोन्नत हुए ही सेवा निवृत्त हो रहे हैं उन्हें समतुल्य वेतन एवं ग्रेड पे पर उनके समक्ष पदोन्नत वाले पद पर नामित कर से.नि. किया जाए, सातवें वेतन के एरियर राशि जो तीन प्रतिय वर्षों में भुगतान किया जाना था परंतु तीसरी किस्त नहीं दी गई वह दिए जाने आदि मांगों के निराकरण के लिए कोरोना के कारण चर्चा नहीं हो पाने से कर्मचारी-अधिकारियों में असंतोष व्याप्त है। अत: प्रदेश के कर्मचारी संगठन लामबंद होकर 24 अगस्त से कलम बंद आंदोलन करेंगे। आंदोलन को लेकर जिले में भी संयुक्त मोर्चा के सभी संगठन इकाई मीटिंक कर रूपरेखा तैयार कर रहे हैं।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!