
शिवपुरी। थाना सतनवाड़ा पर फरियादी हाकिम पिता रामदयाल गुर्जर निवासी ग्राम ठेह के द्वारा रिपोर्ट की गई थी कि मेरी 4 भैंसे कीमती 2 लाख रूपये की कोई अज्ञात चोर ग्राम खुरैरा के जंगल से चुराकर ले गया है फरियादी की रिपोर्ट पर अपराध कायम कर भैसों की तलाश शरू की गई, परन्तु कोई सुराग नहीं मिला। आज मंगलवार को पुलिस अधीक्षक राजेश हिंगणकर को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि भूरा उर्फ कोकसिंह पिता भगवान सिंह पाल उम्र 26 साल निवासी ग्राम गोपी का पुरा तिघरा जिला ग्वालियर का थाना मोहना क्षेत्र के ग्राम सिपावारी व कैमाई के जंगल की तरफ 4 भैसों को भगाकर ले जा रहा है मुखबिर सूचना पर पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा अति.पुलिस अधीक्षक कमल मोर्य को मुखबिर सूचना से अवगत कर निर्देर्शित किया कि तत्काल कार्यवाही करें, अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी एवं एस.डी.ओ.पी. शिवुपरी सुरेशचंद दोहरे के निर्देशन में एक टीम का गठन किया गया जिसमें थाना प्रभारी सतनवाड़ा गोपाल चैबे, सउनि लक्ष्मण कुशवाह, प्रआर बृजराज तोमर, आर.रहीश खॉन, आर.जितेन्द्र कटारे थे के द्वारा मुखबिर द्वारा बताए गये स्थान पर दबिश दी दौराने दबिश आरोपी पुलिस को देखकर भागने लगा, उसे घेराबंदी कर पकड़ा गया, नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम भूरा उर्फ कोकसिंह पिता भगवानसिंह पाल उम्र 26 साल निवासी ग्राम गोपी का पुरा तिघरा जिला ग्वालियर का होना बताया, आरोपी के कब्जे से चोरी गई 04 भैंसें कीमती 2 लाख रू की बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर थाना लेकर आए। पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा पुलिस टीम को बधाई दी गई।






Be First to Comment