शिवपुरी। मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजनांतर्गत जिले से तीर्थ यात्रियों को लेकर विशेष रेलगाड़ी शिवपुरी रेल्वे स्टेशन से 01 मई 2018 को तिरूपति यात्रा के लिए रवाना होगी तथा 06 मई 2018 को वापस आएगी। इच्छुक आवेदक तिरूपति यात्रा के लिए 23 अप्रैल 2018 तक आवेदन प्रस्तुत कर सकते है।
तीर्थ यात्रा हेतु आवेदन पत्र समस्त नगरपालिका व नगर पंचायत, जनपद पंचायत और तहसीलों से प्राप्त कर जमा किए जा सकते हैं। आवेदन पत्र के साथ पासपोर्ट साईज का एक नवीनतम रंगीन फोटो निर्धारित स्थान पर चस्पा करना होगा एवं निवास के साक्ष्य के लिए राशनकार्ड, ड्रायविंग लायसेंस, विद्युत देयक, मतदाता पहचान पत्र की छायाप्रति दस्तावेज के रूप में दो प्रतियों में प्रस्तुत करना आवश्यक होगी। पूर्व में आवेदन कर चुके पर अभी तक यात्रा में नही गये वरिष्ठ नागरिक सहमति-पत्र देकर अपने नाम यात्रा के आवेदन में शामिल करा सकते हैं। उन्हें पृथक से आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है।
परियोजना अधिकारी जिला शहरी विकास अभिकरण ने बताया कि जिले से विशेष ट्रेन रामेश्वरम के लिए 11 जून 2018 को रवाना होगी और 16 जून 2018 को वापस आएगी। रामेश्वरम तीर्थ यात्रा हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 26 मई 2018 रहेगी। तिरूपति के लिए विशेष ट्रेन 19 जून 2018 को रवाना होगी और 24 जून 2018 को वापस आएगी। तिरूपति तीर्थ यात्रा हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 04 जून 2018 रहेगी। सोमनाथ के लिए विशेष ट्रेन 27 जून को रवाना होगी और 03 जुलाई 2018 को वापस आएगी। सोमनाथ तीर्थयात्रा हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 11 जून 2018 रहेगी।

Be First to Comment