Press "Enter" to skip to content

कटने जा रही 23 भैंसों को गोपालपुर पुलिस ने कराया मुक्त

शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक राजेश हिंगणकर को मंगलवार की सुबह 4 बजे मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि गोपालपुर थाना क्षेत्र में एक ट्रक में भैंसों को भरकर कुछ लोग काटने के लिए आगरा ले जाया जा रहा है जिस पर से पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना प्रभारी गोपालपुर अरूण सिंह भदौरिया को रोड़ पर चैकिंग हेतु निर्देशित गया जिस पर थाना प्रभारी गोपालपुर द्वारा मय फोर्स के रोड पर चैकिंग शुरू की गई। चैकिंग के दौरान ग्राम सिलपुरा, थाना गोपालपुर रोड पर एक ट्रक क्रमांक- एमपी 07 जीए 4951 को रोककर चैक किया गया तो उसमें 23 नग भैंसें ठूंस-ठूंस कर भरी थी। पुलिस ने आरोपी शाहिद खां पुत्र अब्दुल रज्जाक खां, जाकिर पुत्र लियाकत खां निवासी ग्राम झिरी थाना पोहरी को गिरफ्तार कर पशु क्रूरता अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर मवेशियों को मुक्त कराया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!