उत्तर प्रदेश

सीएम ने गुरुवार देर रात आने वाले त्योहारों को लेकर समीक्षा बैठक की।
अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के दिन यानी 22 जनवरी को उत्तर प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इस दौरान प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालयों में भी छुट्टी रहेगी। गुरुवार रात सीएम ने आने वाले त्योहारों को लेकर समीक्षा बैठक की। इस दौरान यह आदेश दिया। इसके पहले 22 जनवरी को सिर्फ स्कूल और शिक्षण संस्थानों को बंद करने का आदेश जारी हुआ था।
वहीं, आबकारी विभाग ने भी आदेश जारी किया है कि इस दिन प्रदेश की सभी शराब की दुकानें बंद रहेंगी। सीएम ने कहा, प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के देश-विदेश से धर्म, राजनीति, उद्योग, विज्ञान, सिनेमा, साहित्य, कला सहित अनेक क्षेत्रों के प्रतिष्ठित जन, संत समाज साक्षी होंगे। मकर संक्रांति से गोरखपुर में खिचड़ी मेला, प्रयागराज में माघ मेला प्रारंभ हो रहा है।
फर्रुखाबाद में भी प्राचीनकाल से कल्पवास की व्यवस्था है। 24 जनवरी को उत्तर प्रदेश दिवस का आयोजन है, 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह है। कानून-व्यवस्था को देखते हुए आने वाला समय अत्यंत संवेदनशील है। ऐसे में हमें पुख्ता इंतजाम करने होंगे। यह समय हमारे लिए प्रदेश की ग्लोबल ब्रांडिंग का भी सुअवसर है।
समीक्षा बैठक में सीएम ने अयोध्या, गोरखपुर और प्रयागराज के मंडलायुक्त ने अलग-अलग प्रेजेंटेशन से तैयारियों के बारे में सीएम को जानकारी दी।










Be First to Comment