215 वीं रैंक हासिल कर तन्मय बने IPS, बढ़ाया शिवपुरी का गौरव

शिवपुरी। स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ रामकुमार शर्मा के सुपुत्र तन्मय वशिष्ठ शर्मा का प्रथम प्रयास में भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) में चयन होने पर उनके गृह ग्राम सिरसौद में खुशी की लहर दौड़ गई है। तन्मय शर्मा आईआईटी बॉम्बे से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीटेक की उपाधि हासिल कर दो वर्ष तक अमेरिका के बैंक में 36 लाख के वार्षिक पैकेज पर नौकरी की। इसके बाद वर्ष 2017 में संघ लोकसेवा आयोग की परीक्षा में देश में 215वीं रैंक हासिल कर वह भारतीय पुलिस सेवा में चयनित हुए। उनके चयन पर उनके दादा रामस्वरूप शर्मा, ताऊ आमोद शर्मा, चाचा दिनेश शर्मा, अरूण शर्मा एडवोकेट, आनंद शर्मा, मनोज शर्मा एवं उनके ईष्ट मित्रों और परिजनों ने बधाईयां दी हैं।