Press "Enter" to skip to content

सीसीएल कर्मी का अपहरण, 20 लाख रुपए फिरौती की मांग

सीसीएल कर्मी का अपहरण, 20 लाख रुपए फिरौती की मांग

हजारीबाग के चरही थानाक्षेत्र के इन्द्रा पंचायत से एक सीसीएल कर्मी को अगवा कर लिया गया है. मामला रविवार देर रात का है.
अपहृत कइला गंझू सीसीएल हजारीबाग कोयला क्षेत्र के तापिन नॉर्थ में डम्फर ऑपरेटर के पद पर काम करता था. अपहृत की पत्नी सुनीता देवी ने बताया कि रविवार रात 12 बजे तीन लोग कइला गंझू  के पास पहुंचे थे. उन्होंने किसी आदमी से मिलाने की बात कह कर कइला गंझू  को नंगे पांव ही घर से बाहर लेकर गए और फिर उनका अपहरण कर लिया. अब अपराधी फोन पर 20 लाख की फिरौती मांग रहे हैं.
सीसीएल कर्मी का अपहरण, 20 लाख रुपए फिरौती की मांग
चरही थाना थाना प्रभारी विजय केरकेट्टा ने मामले की पुष्टि की है, हजारीबाग पुलिस चतरा और रामगढ़ में कर्मी की सकुशल रिहाई के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!