
आरोपियों के कब्जे से एक कट्टा सहित 4 जिंदा राउण्ड बरामद
शिवपुरी। दिनारा थाना क्षेत्रांतर्गत रहने वाले युवक का विगत दिवस दो बदमाशों ने अपहरण कर लिया था। पुलिस ने अपहृत युवक को बदमाशों के कब्जे से छुड़ाने में सफलता प्राप्त कर ली और बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे एक 315 बोर कट्टा व चार जिंदा राउण्ड बरामद किए हैं। बदमाश अपहृत युवक के परिजनों से 20 लाख रुपए की फिरौती की मांग कर रहे थे।

पुलिस अधीक्षक राजेश हिंगणकर द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि 18 जुलाई को दिनारा का रहने वाला एक नाबालिग अपने घर से सुबह 09:30 बजे मामा भगवान सिंह पाल की दुकान पृथ्वी होटल करैरा की कह कर गया था जो वापस नहीं आया तो कल नाबालिक के पिता चंद्रभान सिंह पाल ने दिनारा थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि कोई अज्ञात व्यक्ति उसके बेटे को बहला फुसलाकर ले गया है जिस पर से रिपोर्ट पर से अपराध क्रमांक 171/18 धारा 363 भा.द.वि. का दर्ज कर विवेचना में लिया गया। इसके बाद चन्द्रभान पाल ने पुतिलस को बताया कि इसके फोन पर धमकी भरा मेसेज आया है जिसमें 20 लाख की फिरौती मांगी गई है, वरना जान से मारने की धमकी दी गई। इसके बाद पुलिस अधीक्षक श्री हिंगणकर ने मामले की गंभीरता को भांपते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं एस.डी.ओ.पी. करैरा को अपहृत युवक एवं आरोपियों की तलाश हेतु आदेशित किया गया। एसडीओपी करैरा श्री तिवारी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी दिनारा संतोष सिंह यादव, थाना प्रभारी सुरवाया रविंद्र सिंह सिकरवार एवं थाना प्रभारी अमोला गोपाल चौबे के नेतृत्व में तीन टीमों का गठन कर अपहरणकर्ता एवं अपहृत की तलाशी हेतु दतिया, झांसी, ग्वालियर भेजी गई। आज पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम दबरा थाना दिनारा के जंगल में कुछ संदिग्ध घूम रहे हैं जिस पर से तत्काल टीमें मौके पर भेजी गईं। ग्राम दबरा थाना दिनारा के जंगल में पहुंच कर देखा तो दो व्यक्ति अपहृत राजू (परिवर्तित नाम) को रस्सी से हाथ-पैर बांधकर डाले हुए थे जिनकी घेराबंदी कर अपहरणकर्ताओं को बमुशकिल साक्षियों के समक्ष पकड़ा नाम पता पूछने पर विवेक (परिवर्तित नाम) निवासी दतिया एवं पुनीत अहिरवार निवासी झांसी का होना बताया एवं इनके कब्जे से एक 315 बोर का लोडेड कट्टा एवं 04 जिंदा कारतूस बरामद किए गए एवं अपहृत को सकुशल मुक्त कराया गया, आरोपियों के खिलाफ विधिवत कार्यवाही की गई। इस अपहरण की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की गई।







Be First to Comment