
शिवपुरी। नेशनल लोक अदालत के तहत कुटुम्ब न्यायालय शिवपुरी के प्रधान न्यायाधीश पी.के.शर्मा की खण्डपीठ में घरेलू हिंसा के 20 प्रकरणों में समझौता एवं आपसी सुलह कराकर प्रकरणों का निराकरण किया गया। इस मौके पर न्यायाधीश पी.के.शर्मा के समक्ष ग्राम खौदा निवासी शिवराज सिंह पत्नि बबिता और तहसील कोलारस गुरूद्वारा निवासी गुलाब सिंह पत्नि सर्वजीत कौर के बीच आपसी सुलह एवं समझौता कराकर प्रकरणों का निराकरण कर दोनों दम्पतियों को खुशी-खुशी अपने घर वापस भेजा। इस मौके पर दोनों दम्पत्तियों द्वारा वरमाला डालकर खुशी जाहिर की और एक साथ रहने की शपथ भी ली।









Be First to Comment