Press "Enter" to skip to content

डायबिकॉन 2018 के विजेता बने नमन बंसल

शिवपुरी-मेडिकल के क्षेत्र में कार्यरत राममनोहर लोहिया हॉस्पिटल दिल्ली द्वारा विषय ‘डायबिटिज पर पर नियंत्रण कर कल को कैसे बनाऐं बेहतरÓ को लेकर परीक्षा डायबिकॉन क्विज 2018 का आयोजन किया गया। इसमें शिवपुरी के होनहार प्रतिभाशाली छात्र नमन बंसल ने प्रथम विजेता बनकर अंचल का नाम रोशन किया है। नमन बंसल के भाई दिनेश गर्ग बताते है कि यह प्रतियोगता स्वास्थ्य के क्षेत्र में उन प्रतिभागियों के लिए आयोजित की जाती है जो चिकित्सकीय क्षेत्र में अपनी सेवाऐं देते है और ऐसे में इस डायबिकॉन प्रतियोतिगता में दिल्ली के राममनोहर लोहिया अस्पताल से पीजी कर रहे मेरे भाई नमन बंसल ने भी भाग लिया और प्रथम विजेता बने। गत दिवस दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल के 26वीं डायबिटीज कॉन्फे्रंस में नमन बंसल को मैडल व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। नमन की इस सफलता पर श्रीगोरखनाथ मंदिर के महंत श्रीसीताराम दास जी महाराज सहित शहरवासियों में राजेन्द्र गुप्ता, अजीत बत्रा, विधायक प्रतिनिधि अमन गोयल, राजेश गोयल रजत, हरज्ञान प्रजापति, केशवदास गुप्ता, आनन्द गोयल, राजू यादव ग्वाल आदि ने बधाई व शुभकामनाऐं दी है। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!