शिवपुरी। जिला कलेक्टर शिवपुरी के निर्देशन में व जिला आबकारी अधिकारी के मार्गदर्शन में जिले में अवैध रूप से मदिरा के धारण, परिवहन, संग्रहण, विनिर्माण, विक्रय के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत कल आबकारी वृत्त शिवपुरी द्वारा मारुति कार एमपी 06 डी 1148 से अवैध रूप से देशी प्लेन मदिरा की 10 पेटियाँ, देशी मसाला मदिरा की 10 पेटियाँ, कुल जप्त देशी मदिरा 20 पेटियाँ, मात्रा 180 बल्क लीटर परिवहन करते हुए आरोपी पवन केवट पुत्र काशीराम केवट उम्र 20 वर्ष, निवासी हथलव जिला दतिया को गिरफ्तार कर मदिरा व वाहन को कब्जे आबकारी लिया। आरोपी के विरुद्ध म.प्र. आबकारी अधिनियम की धारा संशोधन 34(2) का प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया।
उक्त कार्यवाही में शिवपुरी वृत्त प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक संदीप कुमार लोहानी, उपनिरीक्षक अशोक शर्मा, मुख्य आरक्षक रमेश दांगी, आरक्षक जगदीश शीतल, सतीश जयंत, गिर्राज सिंह, सैनिक अनिल सिंह, योगेंद्र सिंह, प्रकाश प्रजापति, अशोक शर्मा उपस्थित रहे।

Be First to Comment