Press "Enter" to skip to content

साले से 2 लाख 25 हजार छिनाकर भागा जीजा

शिवपुरी। जिले के नरवर थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 14 में रहने वाले शिवनारायण पुत्र रतनलाल कुशवाह उम्र 63 ने रघुवीर सिंह निवासी बड़ा सागर को मुँह बोला जीजा बना लिया था इसी के चलते रघुवीर कई बार शिवनारायण के घर आ चुका था ठहर चुका था इसी के चलते दोनों मधुर संबंध थे। शिवनारायण ने रघुवीर से एक कार दिलाने की बात कही जिस पर रघुवीर ने उसे 2 लाख 25 हजार रुपए की कार दिलाने की बात कही। रघुवीर ने कार दिलाने के बात कहकर शिवनारायण से 2 लाख 25 हजार रुपए ले लिए और लेकर रफू चक्कर हो गया। पीडि़त की शिकायत पर से पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!