शिवपुरी। सीएमएचओ द्वारा बदरवास के भ्रमण के दौरान टीआई मनीष शर्मा के सहयोग से पुलिस कोतवाली बदरवास में स्थानीय नागरिकों से कोविड.19 का जनसंवाद किया गया।
सीएमएचओ ने कोविड.19 से बचाव हेतु जनता को सुझाव दिए गए कि कोरोना वायरस से डरना नहीं है, इसे हराना है। कोविड.19 के फैलने के तरीके एवं बचाव की विस्तृत जानकारी दी गई। व्यापारियों को स्वयं मास्क अनिवार्य रूप से पहनना है एवं दुकान पर आने वाले सभी व्यक्तियों को मास्क पहनना है एवं सभी को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराते हुये सामान देना है और यदि संभव हो तो काउंटर पर गिलास का पार्टिशन लगाकर लोगों से बात करनी है एवं सामान भी उक्त पार्टीशन की खिड़की मे से ही देना है। साथ ही व्यापारियों एवं जनसमुदाय द्वारा कोविड.19 से संबंधित सवालों का जबाब दिया गया।






Be First to Comment