Press "Enter" to skip to content

अवैध शराब का परिवहन करते दो गिरफ्तार, बाइक सहित 17500 की शराब जब्त

सिरसौद पुलिस की कार्रवाई

शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक राजेश हिंगणकर को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति मोटरसायकल पर शराब की पेटियां लेकर मुडेरी वाली रोड से होते हुए ग्राम करमाइज कलां की तरफ जा रहे है सूचना पर पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना प्रभारी सिरसौद उनि अजय गुर्जर को टीम बनाकर उस व्यक्ति को पकड़कर उचित कार्यवाही के निर्देश दिए। जिस पर से थाना प्रभारी सिरसौद द्वारा एक टीम बनाई गई जिसमें सउनि हरिसिंह, प्रआर मिठ्ठूलाल, प्रआर. कप्तानसिंह, आर. लोकेन्द्र, आर. संतोष थे टीम बनाकर मुडेरी वाली रोड ग्राम आठ मील और  करमाज कलां के बीच चैकिंग शुरू की गई चैकिंग के दौरान दो व्यक्ति अपनी मोटरसायकल पर कुछ सामान लाते हुए दिखाई दिए, तुरन्त पुलिस टीम चैकन्नी हुई, पुलिस को देखकर दोनों व्यक्ति हड़बड़ाकर भागने लगे, पुलिस टीम ने भागकर उन व्यक्ति को घेराबंदी कर ग्राम ख्वायदा के रपटे पर पकड़ा गया। नाम पता पूछने पर उन्होंने अपना नाम कमर सिह पुत्र फैरन रावत उम्र 30 साल नि ग्राम देहरोद व दयाल आदिवासी पुत्र मानसिंह निवासी सुआटोर थाना तेंदुआ का होना बताया। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से अवैध 07 पेटी (350 क्वाटर कुल 63 लीटर)देशी प्लेन मदिरा कीमती लगभग 17500 रू मय मोटर सायकल टीव्हीएस स्पोर्ट के जप्त कर शून्य पर अपराध कायम कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा पुलिस टीम को बधाई दी गई।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!